
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डिप्टी सीएमओ समेत दो पर हमला, दोनों घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने गए डिप्टी सीएमओ और उनके साथी पर अज्ञात हमलावरों ने सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहरा में तैनात चिकित्सक डिप्टी सीएमओ डॉक्टर धर्मेश कंसल अपने साथी श्रीनगर कॉलोनी निवासी अमित गर्ग के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने के लिए गए थे। वह बेंच पर बैठे थे तभी दो लोग आए और उन दोनों के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर उन्हें घायल कर दिया। हमले को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। काफी तलाशने के बाद आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ जीआरपी अशोक सिसोदिया ने बताया कि चौकी प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























