
हापुड़: दिल्ली रोड पर कूड़े के ढेर में लगाई आग, जहरीले धुएं से राहगीर और पुलिसकर्मी रहे परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित सूर्य विहार के बाहर किसी शरारती तत्व ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि दशहरे के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर रामलीला मैदान जा रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर से उठ रहे जहरीले धुएं ने लोगों को परेशान किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी धुएं के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस तरह खुले में कूड़ा जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में कूड़े में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी से बचाया जा सके।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























