
मतदान के चलते 23 अक्टूबर को ड्राई-डे घोषित, बंद रहेंगी शराब, बीयर की दुकानें व बार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय निर्वाचन 2026 में मतदान दिवस शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया है। शुष्क दिवस पर मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इस दौरान जनपद की समस्त आबकारी दुकान, देसी शराब, विदेशी, बियर, मॉडल शॉप, रेस्टोरेंट, क्लब, बार, सैन्य कैंटीन, डिनेचर्ड, फुटकर, बिक्री की दुकान आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























