
हापुड़: आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, गाड़ी के दरवाजे से चोट पहुंचाने का प्रयास किया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मैदान में पुलिस बल को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तैनात किया गया लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक युवक को जमकर पीटा। आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने युवक के बाल खींचे, उसे दरवाजे से चोट पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों की हरकत कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान युवक अपना कसूर पछता रहा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उस पर जमकर हाथ साफ कर दिया। पुलिस कर्मियों की इस कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला मंगलवार की रात का है जब हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि एक युवक ने मेले से अपनी बाइक निकालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिसकर्मियों का पारा चढ़ गया और आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी उसे खींचकर हापुड़ कोतवाल की गाड़ी में लेकर पहुंचे जहां उसे पीछे बैठाकर घुसो और थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवक के बाल खींचे। जब युवक अपना कसूर पछता रहा, उसने बाहर आने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे दरवाजे से बीचकर चोट पहुंचाने का प्रयास भी किया। पुलिसकर्मियों की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों और इस तरह का बर्ताव रखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
—
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























