
कृषि अधिकारी ने बीज व उर्वरक विक्रेताओं को किया नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला कृषि अधिकारी ने बीज उर्वरक प्रतिष्ठानों पर जांच की। गेहूं के बीज के तीन और उर्वरक के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो दिन पहले बीज उत्पादक और विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं के बीज के तीन और उर्वरक के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे थे। वहीं कृषि अधिकारी ने इस दौरान मिली कमियों को देखते हुए नोटिस जारी किया है जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























