
गढ़मुक्तेश्वर: मिनी ट्रक की टक्कर से घायल ढाबा कर्मी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गढमुक्तेश्वर में हाईवे किनारे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ढाबा कर्मी की इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्लाबख्शपुर निवासी करीब 40 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर की शाम की है, जब राजू हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामान लेने खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल राजू को तुरंत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मृतक के भाई योगेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामले की जानकारी देते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























