
चैनापुरी में जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्योता, गहरे गड्ढों में भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चैनापुरी में जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पानी भरा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वाहन उनमें गिरकर पलट रहे हैं। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर सड़क के चलते स्थानीय लोगों में हादसों का डर बना हुआ है।
स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर सड़क को दुरुस्त कराने के लिए कब तक कदम उठाता है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























