
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): श्री ब्राह्मण सभा जनपद हापुड़ (पंजी.) के तत्वावधान में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामलीला मैदान, हापुड़ में ब्राह्मण प्याऊ एवं जलसेवा कार्यक्रम का द्वितीय दिवस पर समाज के बंधुओं के उत्साह, एकजुटता और सहयोग के साथ किया गया।
इस शुभ अवसर पर ब्राह्मण समाज के बंधुओं में विशेष उत्साह एवं सेवा-भाव देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। यह आयोजन समाज की एकता, परस्पर सहयोग और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
समाज के सभी सहयोगी बंधु हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद के पात्र हैं, जिनके सहयोग और समर्पण से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी ब्राह्मण समाज इसी एकता, उत्साह और भाईचारे के साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित गणमान्य ब्राह्मण बंधु डॉ पराग शर्मा, सतीश कौशिक राहुल शर्मा राजेश शर्मा बेकरी , डॉ. करुण शर्मा सचिन शर्मा , राहुल शर्मा दीपक शर्मा नानक चंद शर्मा ज़ी बॉबी पाठक कपिल शर्मा प्रवीन शर्मा पंकज चौधरी शर्मा के सी पांडेय प्रशांत वासिष्ठ राहुल शर्मा आई सी शर्मा गोलू शर्मा मोक्ष शर्मा उमंग शर्मा भरत लाल शर्मा विकास शर्मा प्रशांत शर्मा अजीत शर्मा गुड्डू भैया सहित अनेक ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























