
हापुड़: बाबा सुंदर दास आश्रम के नए महंत बने महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी गौरव मुनि जी महाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जनपद हापुड़ की तहसील स्थित ग्राम नवादा में सोमवार को प्राचीन सिद्ध पीठ बाबा सुंदर दास आश्रम में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी गौरव मुनि जी महाराज को आश्रम का नया महंत एवं संचालक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं, ग्राम प्रधान, ग्रामवासियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी गौरव मुनि जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत स्वामी राममुनि जी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य हैं। उन्हें श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के पुरोहित स्वामी राधा कृष्ण दास जी महाराज, स्वामी समुंद्र दास जी महाराज एवं स्वामी शनि दास जी महाराज सहित ग्राम प्रधान नवादा और समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में आश्रम के महंत (संचालक) एवं प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस नियुक्ति के दौरान आश्रम से जुड़े संत-महात्माओं, ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी गौरव मुनि जी महाराज को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























