
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में बनी पुलिया लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पुलिया के निर्माण के दौरान रैंप नहीं बनाए जाने से यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि रैंप नहीं होने के कारण ई-रिक्शा पलटने जैसी घटनाएं भी हो रही हैं।
व्यापारियों के मुताबिक, पुलिया के निर्माण के लिए लाखों रुपये का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने रैंप का निर्माण नहीं कराया। इससे नाराज व्यापारियों ने खुद ही अपने पैसे खर्च कर रेत और सीमेंट मंगवाया और पुलिया के पास डलवाया, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
व्यापारियों का कहना है कि जब सरकारी काम में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, तो निर्माण कार्य को अधूरा क्यों छोड़ा गया? उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिया पर रैंप का निर्माण कराने की मांग की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई कब होगी और लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी?
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























