
पत्रकार की मौत के मामले में दो हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार को हुई पत्रकार नसीम की मौत के मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, नसीम को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक, पत्रकार नसीम एक फ्लोर मिल पर विज्ञापन लेने गए थे। वहां बातचीत के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें नसीम घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों से बातचीत कर सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























