
गांव उपेड़ा में हुई फायरिंग व पथराव के मामले में 20 पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में 17 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, फायरिंग व पत्थराव के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने दरोगा की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने थाना बाबूगढ़ में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर नितिन त्यागी पुत्र प्रभु दयाल त्यागी, संदीप पुत्र अनिल, भानु त्यागी पुत्र संजय त्यागी, अनमोल पुत्र सोनू, सचिन पुत्र वेद प्रकाश, अंकुश पुत्र अतेंद्र त्यागी, मोनू पुत्र ओमप्रकाश त्यागी, आंचल पुत्री नितिन त्यागी, प्रिंस त्यागी पुत्र अजय त्यागी, आशीष त्यागी पुत्र प्रेम सुंदर त्यागी, वरुण पुत्र रविंद्र, रेनू पुत्र धीरेंद्र, शिब्बन पुत्र डालचंद, भोलू पुत्र डालचंद, बिट्टू पुत्र सुखवीर, टीटू पुत्र सुखवीर, टोनू पुत्र बुद्ध प्रकाश, विशाल पुत्र मामचंद, नितिन पुत्र मुनेश, चेतन पुत्र अनिल निवासीगण बाबूगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाने में तैनात दरोगा ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह गांव उपेड़ा पहुंचे तो देखा कि दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके से पत्थर आदि को बरामद कर सीज कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























