
हापुड़: UGC रोलबैक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से तीखी नोकझोंक
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार को UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने धौलाना तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के चलते मौके पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी तैनात किया गया।
प्रदर्शनकारी UGC से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने यानी रोलबैक की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे।
प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुई नोकझोंक और प्रशासन की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























