
एक नवम्बर को हापुड में लगेगा मेगा वृहद शिविर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):नालसा व सालसा के निर्देशों के अनुपालन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद हापुड़ में आयोजित होने वाले मेगा वृहद शिविर 1 नवंबर 2026 को सफल बनाए जाने हेतु 17 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन अपर जिला जज प्रथम श्री हनी गोयल की देखरेख में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. ब्रह्मपाल सिंह द्वारा किया गया। बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने विभागों में संचालित होने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए लघु स्तर पर शिविरों का आयोजन करें। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें विशाल मेगा कैंप से लाभांवित किया जाएगा, ताकि योजना का मूल उद्देश्य साकार हो सके। बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*
























