
संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर लेखपाल का एक दिन का वेतन काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर लेखपाल को भारी पड़ गया। ऐसे में डीएम ने लापरवाह लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए जिससे हड़कंप मचा है। आपको बता दें कि जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ मधुबन कुमार सिंह शनिवार को हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच गांव भडंगपुर में जमीन संबंधित शिकायत सामने आई तो लेखपाल सचिन कुमार को बुलाया गया। अवकाश स्वीकृत न होने पर अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और लापरवाह लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























