
हापुड़ संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):अक्टूबर माह के तृतीय शनिवार को हापुड़ जनपद के तीनों तहसील हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ो फरियादी इस उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे की समस्याओं का निदान तुरंत होगा।
हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।जनपद के दोनों शीर्ष अफसरों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि जिनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण नही हो सका है, वह निराश न हो सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और निश्चित अवधि में निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























