
गन्ने का मूल्य 500 रुपए घोषित करो, किसानों का धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ने का मूल्य ₹500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट हापुड़ पर गन्ना लेकर धरना दिया और प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों का प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की अगुवाई में किया गया।
किसान संगठन के जिला अध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में किसान राधेलाल त्यागी, दुर्गेश तोमर, सुधीर त्यागी, भीम त्यागी, संजय, प्रवीण, जितेंद्र नागर सहित सैकड़ो किसान शुक्रवार को गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया।
किसानों की मांग है कि खाद, बीज, डीजल आदि महंगा होने के कारण गन्ने का रेट 500 रुपए क्विंटल घोषित किया जाए। वर्षा से पीड़ित किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाए। आलू का बीज सस्ता उपलब्ध कराया जाए। सर्किल रेट बढ़ाई जाए। यूरिया व खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए आदि। किसानों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















