
ब्रजघाट चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक घायल
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की तीर्थनगरी ब्रजघाट में चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। ओवरटेक करने के दौरान कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक चमन पुत्र देवशरण सिंह, निवासी मोहम्मदपुर की मढ़ैया घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, कार में सवार रहमत और शनिद निवासी मुरादाबाद बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। क्रेन की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















