
ब्रजघाट में तीन दिन से खड़ी टैक्सी को लेकर मचा हड़कंप, पुलिस ने गाड़ी मालिक से किया संपर्क
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी स्थित ब्रजघाट में पिछले तीन दिनों से एक गाड़ी खड़ी होने से स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाकर फोन पर संपर्क किया।
गाड़ी मालिक से बातचीत के दौरान पता चला कि उक्त गाड़ी टैक्सी के रूप में चलती थी और उसका ड्राइवर कई दिनों से गाड़ी लेकर लापता था। मालिक ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। गाड़ी मालिक ने पुलिस को जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही।
फिलहाल, ब्रजघाट में तीन दिनों से खड़ी गाड़ी को लेकर मामला चर्चा में है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और पूरे मामले की स्थिति गाड़ी मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















