
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ ने किया विरोध व प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ हापुड़ के बैनर तले परिषदीय शिक्षकों ने किया वित्त एवं लेखाधिकारी हापुड़ के विरोध में प्रदर्शन किया और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण ना होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।
भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ हापुड़ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अंशु सिद्धू के नेतृत्व में एकत्रित होकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु चितौली स्थित कार्यालय पहुंचे। कार्यालय से लेखाधिकारी नदारद मिले साथ ही लेखाकार भी नहीं मिले। इसी को लेकर सभी पदाधिकारी वही कार्यालय पर बैठ गए एवं प्रदर्शन किया।यहां उन्होंने तीन साल से रूके एरियर का भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशु सिद्धू ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय स्तर पर लापरवाही n हो। ग्रांट होने के बावजूद शिक्षकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जीपीएफ संबंधी प्रकरणों का समाधान नहीं किया गया है। बीमा भुगतान का समाधान नहीं हो पाया है। उक्त समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान न होने की स्थिति में अन्य शिक्षकों एवं भारतीय किसान यूनियन को सूचित कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन करने में दीपक अग्रवाल (जिला महामंत्री), नौशाद अली, देवेंद्र चौहान, रवींद्र सिंह, अनूप कुमार, प्रवेश चौहान, मो. रिजवान, सुशील कुमार, सचिन चौहान ,प्रेम सिंह,रघुवीर सिंह,विशाल सिरोही,सिराजुद्दीन,लियाकत अली, प्रमोद कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















