
विकास ग्लोबल स्कूल में छात्रों को साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति टीम प्रभारी si मनीषा और साइबर टीम प्रभारी si अंकुल तथा थाना बाबूगढ़ की समस्त टीम द्वारा विकास ग्लोबल स्कूल सिमरोली में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए करियर गाइडेंस प्रोगाम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों जैसे फर्जी सोशल मीडिया आईडी, OTP/लिंक फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट के बारे में अवगत कराते हुए अपनी निजी जानकारी, फोटो, पासवर्ड व बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करने एवं सोशल मीडिया पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन लगाने हेतु जागरूक किया गया।
इस दौरान उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय से रक्षित टंडन के द्वारा प्रसारित लाइव साइबर सुरक्षा सत्र को दिखाया गया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, वुमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 व चाइल्ड helpline 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोग्राम में स्कूल के प्रबंधक विकास तेवतिया प्रिंसिपल वर्षा तेवतिया और स्कूल का समय स्टाफ मौजूद रहा ।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















