
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थनगरी बृजघाट में माँ गंगा के पावन तट पर श्री भागीरथी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला में बुधवार रात आस्था और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रूपेश पंडित ने फीता काटकर किया। कमेटी ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया रामलीला में वृंदावन से पधारे कलाकारों ने भरत मिलाप प्रसंग का इतना जीवंत और भावुक मंचन किया कि पूरा पंडाल भाव-विभोर हो गया लीला में राजा दशरथ के प्राण त्याग, भरत के ननिहाल से व्याकुल होकर अयोध्या लौटने और वन में श्रीराम को मनाने जाने तक के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। वो क्षण सबसे मार्मिक रहा, जब भरत भैया राम के चरणों में गिर पड़े और अयोध्या लौटने की याचना करने लगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के समझाने पर जब भरत चरण पादुकाएं लेकर लौटे, तो पंडाल में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं। हर तरफ जय श्रीराम और भरत लाल की जय के जयकारे गूंज उठे वृंदावन के कलाकारों के अभिनय की पूरे बृजघाट में चर्चा है। देर रात तक दर्शक पंडाल में डटे रहे इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, समाजसेवी रूपेश पंडित,अनिल रस्तोगी, विनय मिश्रा, ओमप्रकाश पहलवान, राजेंद्र सिंह, राजू भैया, कपिल नागर, अखिल शर्मा, घनश्याम शर्मा, मनोज गोयल, महेश बंसल, अमित चौहान, छोटू शर्मा, विकास यादव, अरुण गौड़, कक्के वर्मा, पारस मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।





















