
हापुड़: घर में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से एक दुस्साहस का मामला सामने आया है, जहाँ एक आरोपी दीवार कूदकर घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की।
पूरी घटना 11 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही रहने वाला अंकित नाम का युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से जमकर मारपीट की। महिला का शोर सुनकर जब आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी दीवार कूदकर मौके से भाग निकला। भागते समय उसने पुराना मुकदमा वापस न लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की जानकारी देते हुए थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अंकित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















