
डीएम दफ्तर के बाहर से बाइक ले उड़े चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़: नगर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने कलेक्ट्रेट (डीएम कार्यालय) के मुख्य गेट से ही बाइक पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिला बुलंदशहर के गिरधारीनगर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार 9 अक्टूबर को किसी काम से हापुड़ स्थित डीएम कार्यालय आए थे। उन्होंने अपनी बाइक कार्यालय के मुख्य गेट पर खड़ी की और अंदर चले गए। जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। सुनील ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले में सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















