
👁 21 views Views
कप्तान अचानक पहुंचे पिलखुआ व धौलाना थाना
हापुड ,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह मंगलवार की रात को अचानक थाना पिलखुवा व धौलाना जा पहुंचे और उन्होने दोनों थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई आदि को चेक किया गया एवं सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने गुंडों के साथ सख्ती से पेश आने को कहा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















