
हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई की मांग
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हरियाणा पुलिस द्वारा पत्रकारों की गिरफ्तारी पर हापुड के पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया है और तत्काल रिहाई की मांग की है।इस सिलसिले में मंगलवार को हापुड के पत्रकारों ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
प्रेस क्लब हापुड़ ने ‘हिंदी खबर’ और ‘लिविंग इंडिया’ के संपादकों अतुल अग्रवाल, सौरभ उपाध्याय, महिला पत्रकार सुदेश नैना मोर समेत अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है।
पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, मुकदमों की समीक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि नशे के कारोबार को उजागर करने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन किया जाएगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















