
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरी सभा का आयोजन किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में ग्राम प्रहरियों को संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय एक हजार रुपए प्रतिमा बढ़ाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपए से बढ़कर 3500 रुपए हो जाएगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोइयों, आंगनबाड़ी कर्मियों और पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के हितों, चिकित्सा सुविधाओं और उनकी आय में वृद्धि से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम प्रहरियों के लिए 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा आय वृद्धि से संबंधित पहल को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के विषय को प्रमुखता दी गई।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देना और उनके कल्याण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नगर, प्रहरी आदि उपस्थित रहे
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















