
खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को होगी जूनियर वर्ग की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री परमानन्द इंटर कॉलेज, कंदोला (हापुड़) के प्रांगण में खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद हापुड़ की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी खेल सत्र की प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से आयोजित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में कार्यकारिणी द्वारा लिए गए मुख्य निर्णय के अनुसार, आगामी 01 नवंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से जूनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व श्री परमानन्द इंटर कॉलेज, कन्दौला (हापुड़) को सौंपा गया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के महासचिव भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने जनपद में खो-खो खेल के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान जनपद हापुड़ खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष आत्रेय, सचिव सौरभ तोमर, और कोषाध्यक्ष अमित राणा ने आगामी प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके साथ ही आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार शारीरिक शिक्षक पवन कुमार, निशांत शर्मा और पंकज सहित कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने जनपद के समस्त विद्यालयों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















