
धौलाना: नाबालिग से लगातार दुष्कर्म, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी तबीयत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक गांव में 14 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप सामने आया है। दवा देने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों के अनुसार, पड़ोसी युवक पिछले कई महीनों से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। सोमवार को आरोपी ने 5 माह की गर्भवती किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाते ही किशोरी की तबीयत काफी बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने धौलाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















