
👁 11 views Views
पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्स कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में स्थित कुचेसर रोड पर पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन शिवम पुत्र विजेंद्र और सुनील पुत्र जयप्रकाश के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 7:45 बजे की बताया जा रहा है। जब ब्रेजा कार में सवार होकर आए दो व्यक्तियों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गाली गलौज की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















