
नवरात्रि में हापुड़ के दोयमी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाली दोयमी मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखने को मिल रही है। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















