
पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा लंबा जाम, टीआई नरेश कुमार ने संभाला मोर्चा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित पुल पर एक ट्रैक्टर खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर टीआई नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गए। उन्होंने दूसरे ट्रैक्टर को मौके पर बुलवाकर खराब ट्रैक्टर को रास्ते से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया गया।
टीआई नरेश कुमार की तत्परता से जाम खुलवाने की कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















