
हापुड़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, हवन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। अग्रवाल महासभा रजि० हापुड़ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विधि-विधान के साथ हवन किया और महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद किया। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। हवन-पूजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी ने समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सहभागिता रही।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















