
हापुड़ विधायक ने मां चंडी पालकी का पूजन कर लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्या शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिन रविवार से पालकी पूजन यात्रा शुरू हो गई जो 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान मां चंडी चंडी जी के पालकी की शोभा यात्रा क्रम से हापुड़ के हर मोहल्ले से गुजरेगी और श्रद्धालु पालकी का पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।
रविवार को भोर होने से पहले ही समिति के सेवादार मां चंडी मंदिर में एकत्र हुए और मां चंडी जी की पालकी का भव्य श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धालुओं ने पालकी का पूजन किया। इसके बाद सेवादारों ने मां चंडी मैया की जय के साथ पालकी को कंधों पर उठाया और निकल पड़े श्रद्धालुओं के द्वारा पहुंचने के लिए।
श्री चंडी धाम से शुरू हुई पालकी यात्रा मीनाक्षी रोड, देवीपुरा, नवज्योति कॉलोनी आदि इलाकों से गुजरी जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया और फल, फूल, मिष्ठान, चुनरी आदि से मां का पूजन कर आशीर्वाद लिया। महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को बिंदी, चूड़ी, मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरित किया। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मां चंडी पालकी का पूजन कर मां से कामना की है कि है चंडी महारानी आप मुझे इतनी शक्ति प्रदान करना कि मैं हापुड़ क्षेत्र का और अधिक विकास कर सकूं तथा लोगों के काम आ सकूं।
इस अवसर पर समिति के सेवादार महेश ट्याला, अखिल कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित थे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















