
साहिबाबाद धमाके में घायल हुए पिलखुवा निवासी व्यक्ति के बाद पुत्र की भी मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के साहिबाबाद के लाजपत नगर में रामलीला मैदान के सामुदायिक भवन में सोमवार को रावण के पुतले बनाने के दौरान हुए धमाकों में जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी ठेकेदार की मौत के बाद उनके बड़े बेटे ऋषभ ने भी दम तोड़ दिया है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। ऋषभ चार दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था जिसकी उपचार के दौरान गुरुवार को मृत्यु हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती कारीगर महेंद्र और जीटीबी अस्पताल में भर्ती राजू की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वही रजत की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे जिनमें से अनिल की मौत के बाद उनके पुत्र पिलखुवा के रमपुरा मोहल्ला निवासी ऋषभ की भी मौत हो गई है। बाप-बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















