
गढ़मुक्तेश्वर विधायक की पहल पर रोगी को एक लाख की मदद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया के पत्र पर एक ग्रामीण सोहित तोमर के उपचार हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई है।
विधायक के अनुसार सीएम कोष से ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है तथा यह धनराशि उपचार हेतु मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद को भेज दी गई है।विधायक ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया है। जरूरतमंदों के उपचार हेतु समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना उनकी संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोहित शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें। जनसेवा के संकल्प के साथ अपने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















