
रसूखदार के बिजली कनेक्शन काटे गये
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में विद्युत विभाग ने बिजली बिल बकायेदारो के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत उपभोक्ता से फोन पर बात करके व मैसेज भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा जा रहा।बिल जमा न करने पर विभाग की टीम कनेक्शन काट रही है।विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को
हापुड़ के उपकेन्द्र पटना मुरादपुर मे बड़े बकाएदारों के विरूद्ध बकाया भुगतान जमा ना करने पर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया और अभियान के तहत बडे-बडे रसूखदारो के बिजली कनेक्शन काटे गये। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि बकाया बिल समय से जमा करे।
पिलखुवा में 61 लोगों पर कार्रवाई
पिलखुवा: बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए ऊर्जा विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कई मामले सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, ऊर्जा विभाग की टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 61 मामले पकड़े गए। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने गांवों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच में बिजली चोरी के कई मामले उजागर हुए। इनमें कुछ लोग सीधे बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए, जबकि कुछ मामलों में अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे नियमों के अनुसार बिजली का इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से बचें।
ऊर्जा विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि बिजली चोरी के मामलों में अब सख्ती बरती जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















