
हापुड विधायक ने 48 लाख की लागत से बनी सडक का किया लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र से विधायक विजयपाल आढती ने गुरुवार को हापुड़ के मौहल्ला चमरी में विधायक निधि से लगभग 9 लाख रूपए और विधायक के प्रस्ताव से ड़ूड़ा द्वारा लगभग 48 लाख रुपए से बनी सड़क का लोकार्पण किया।
भाजपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी सहित सैकड़ो लोगो ने विधायक का स्वागत किया और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क नाली निर्माण तथा सीसी रोड के निर्माण से नागरीक लाभान्वित होंगे। नागरिको ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से विधायक विजयपाल आढती ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किए है और जनता ने संतोष व्यक्त किया है।विधायक को ही भाजपा का टिकट देकर चुनाव मैदान मे उतारा जाए और जीत निश्चित होगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















