
हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): मुख्य सचिव महोदय, उ०प्र० शासन एवं श्रमायुक्त महोदया, उ०प्र० के निर्देशों के कम में सेवा संकल्प अभियान के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्ययोजना के अनुसार आज दिनांक 08.10.2026 को एडवांस डेकोरेटिव प्रा० लि० शाहपुर जट् पुराना दिल्ली गढ़ रोड हापुड़ में श्रमिक सम्मान स्वास्थय आयोजित शिविर में 372 श्रमिको द्वारा अपना हेल्थ चैकअप कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री आर०एल० स्वर्णकार, सहायक श्रमायुक्त, हापुड़, श्रीमती सुधा तोमर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं श्री भानू प्रताप एच०आर० एडवांस डेकोरेटिव प्रा०लि०, श्री शिवा नन्द मिश्रा प्रबन्धक, श्री नितिन कुमार सहायक प्रबन्धक, श्री अविनाश कुमार एवं स्टाफ गण उपस्थित रहें।




















