
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चमरी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक गौ माता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौ माता के शव को मौके से हटवाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान अजीत गिहार, सौरव, संजय गिहार, मोहित, विशाल प्रजापति समेत कई गौसेवक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेसहारा पशुओं की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।




















