
गालंद के सामुदायिक केंद्र में निकला छह फीट लम्बा घोड़ा पछाड़ सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद स्थित सामुदायिक केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर अतुल सोम, संगीत सोम और ललित सैन की गौ सेवा सम्मान समिति की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू किए गए सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। टीम की तत्परता से सांप को भी सुरक्षित बचा लिया गया और लोगों में बनी दहशत भी दूर हुई।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















