
बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात बकायेदारों के कनेक्शन काटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली का बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपनाया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मारकपुर, छतनौरा और मतनौरा गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक का बकाया रखने वाले सात उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान संबंधित उपभोक्ताओं के मीटर भी कब्जे में ले लिए।
यह कार्रवाई दतियाना बिजलीघर के अवर अभियंता महेशचंद्र शर्मा और विजिलेंस जेई विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर सत्यानंद की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि बिजली बिलों का बकाया समय से जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, 11 सितंबर को छतनौरा गांव में ऊर्जा निगम की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित अभद्रता के मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















