
सेवा ज्योति यात्रा में उमड़े भाजपाई,भारत माता की जय से गूंजा हापुड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा एस एस वी कालेज से अटल गौरव पार्क तक निकाली गई।इससे पूर्व कालेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन सुना।
इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होकर राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
हापुड जनपद के प्रभारी मंत्री के पी मलिक की अगुवाई में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा गढ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क पर समाप्त हुई।प्रदेश राज्य मंत्री के पी मलिक ने कहा कि
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा हम सभी के लिए प्रेरणा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का अनुपम उदाहरण है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के पी मलिक, सांसद अमरोहा कंवर सिंह तंवर,पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम, जिला प्रभारी बसंत त्यागी,,जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती,धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया तथा जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















