
करोड़ों का गोल्ड फ्रॉड: हापुड़ में रातभर पुलिस की दबिश, दिल्ली से जुड़े आरोपियों के तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):लखनऊ के एक नामी सराफा कारोबारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस शातिर ठगी के तार हापुड़ से जुड़ने के बाद लखनऊ और हापुड़ पुलिस की संयुक्त टीमों ने देर रात कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने लगभग डेढ़ साल तक लखनऊ के सराफा व्यापारी का भरोसा जीता। इसके बाद उसने अपनी चाल में फंसाकर कारोबारी से 2.86 किलो सोने के आभूषण और 20 लाख रुपये नकद हड़प लिए।
इस बड़ी वारदात के तार हापुड़ से जुड़ते ही लखनऊ पुलिस ने हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर रातभर छापेमारी की और संदिग्धों को अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी के सोने को दिल्ली में बेचा है, जिसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















