
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा आलू से लदा कैंटर, चालक घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 64 के पास आलू से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी स्याना भेजा।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव के अनुसार, कंट्रोल रूम से कैंटर पलटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कैंटर संख्या UP 38 BT 5444 सड़क पर पलटा हुआ मिला।
पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक राजेश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा और परिचालक बबलू पुत्र अमर सिंह, दोनों निवासी ग्राम खिरनी, थाना कैलादेवी, जनपद संभल हैं। दोनों संभल से कैंटर में आलू लादकर सोनीपत, हरियाणा जा रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस ने हाईवे पर बिखरे आलू को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। वाहन स्वामी को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















