
लंबित मांगों को लेकर टी0बी कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टी0बी कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जनपद हापुड़ में टी0बी कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 10 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण लागू करना, वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लॉयल्टी लाभ प्रदान करना, कार्य में सुगमता के लिए कर्मचारियों को लैपटॉप आदि उपकरण उपलब्ध कराना और प्रत्येक कर्मचारी को 30 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्रदान करना शामिल है।
इसके अलावा कर्मचारियों ने जनपदों में रिक्त पदों को तत्काल भरने तथा रिक्त पदों के सापेक्ष अन्य जनपदों में स्थानांतरण की नीति लागू करने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान सुशील चौधरी, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार लोकेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह और दीपक कुमार गौरव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




















