
हापुड़:विकास भवन आए युवक की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित विकास भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिलाई मशीन लेने आए एक युवक की बाइक चोरों ने पार कर दी। पीड़ित युवक अपनी माँ के साथ दो साल पहले किए गए आवेदन पर मशीन लेने पहुँचा था।
गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम समयपुर निवासी विशेष कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को वे अपनी माँ के साथ बाइक से आनंद विहार स्थित विकास भवन आए थे। उन्होंने अपनी बाइक विकास भवन परिसर में ही खड़ी की थी। लेकिन जब वे सिलाई मशीन लेकर वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी।




















