
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की सोमवार को गश्त और चेकिंग के दौरान गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पावटी स्थित आम के बाग में गौकशी करने की तैयारी कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध असलहे, जिंदा व खोखा कारतूस, एक होंडा सिटी कार, एक मोटरसाइकिल तथा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम पुत्र मोबीन निवासी आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर रोड हापुड़ नगर, जमील पुत्र अलीहसन निवासी डिग्गी बजरिया, थाना देहली गेट मेरठ, बिलाल पुत्र वरीश निवासी जाकिर कॉलोनी मसूरी गाजियाबाद, मोहम्मद परवेज पुत्र रफीकुद्दीन निवासी लखीपुरा लिसाड़ी गेट मेरठ, सोनू पुत्र सतवीर निवासी अठसैनी गढ़मुक्तेश्वर और आहत पुत्र वरीश निवासी जाकिर कॉलोनी मसूरी गाजियाबाद के रूप में बताई है। इनमें नईम, जमील और बिलाल मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार और घायल आरोपी पहले से आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गौकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, परवेज के खिलाफ 11, जमील के खिलाफ 8, बिलाल के खिलाफ 7, मोहम्मद परवेज के खिलाफ 10 और सोनू के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में भी जांच की।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















