
श्री रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्री रामलीला समिति (रजि.), हापुड़ द्वारा आगामी श्री रामलीला महोत्सव 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दीपक चतुर्वेदी (क्षेत्राधिकारी), प्रेमपाल सिंह (उप जिलााधिकारी), सुरेश कुमार (थाना प्रभारी), विद्युत विभाग के एसडीओ एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में श्री रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा तथा आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया—
श्री रामलीला मैदान की स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था तथा नियमित सफाई सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गई।
11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन से संबंधित समस्या के स्थायी एवं सुरक्षित समाधान पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया।
आगामी शोभायात्राओं के मार्ग को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ मार्ग का निरीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
शोभायात्रा एवं रामलीला कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर मजबूत एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा जोर दिया गया।
रामलीला मैदान एवं शोभायात्रा मार्ग पर बिजली, प्रकाश, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था समय से पूर्ण कराने पर चर्चा।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वित एवं मजबूत एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव हापुड़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए आयोजन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और सभी संबंधित विभागों का सहयोग आवश्यक है।
अधिकारियों द्वारा समिति को आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया व सुनिश्चित किया गया कि शोभा यात्राओ के दौरान किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं होगा और ऐसा करने वालो पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी!बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि रामलीला महोत्सव के सभी कार्यक्रम श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
बैठक के दौरन श्री रामलीला समिति की और से प्रधान विनोद कुमार वर्मा, महामन्त्री उमेश अग्रवाल, कोषध्यक्ष शुभम् गोयल एडवोकेट, संरक्षक रविंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान सुयश वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी विमल वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य विवेक सिंघल चुन्ना व गौरव बजरंगी मौजुद रहे!
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















