
हापुड़: 65 फीट ऊँचे रावण, 60 फीट ऊँचे मेघनाथ व 55 फीट ऊँचे कुम्भकरण में लगेंगे 700 बम
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण दहन को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में रावण को बनाने की तैयारी कई दिन पूर्व शुरू हो जाती है। रावण बना रहे कारीगर प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें 22-23 वर्षों का अनुभव है और इस बार रावण की हाइट 65 फीट होगी, जबकि मेघनाथ की 60 और कुंभकरण की 55 फीट होगी। पुतलों में 700 बम लगाए जाएंगे। 60% कार्य भी पूरा हो चुका है।
हापुड़ की रामलीला देखने के लिए लोग दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं। दशहरे के अवसर पर तो लोग रात में ही रावण दहन से पहले डेरा डाल लेते हैं। ऐसे में
रावण का पुतला बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ढांचा आदि बना दिया गया है। 60% तक कार्य भी पूर्ण हो चुका है। अब जल्द ही रंग-रोगन और सजावट कर उन्हें आकर्षक रूप दिया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















